ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुवैत में काम कर रहा शाहजहांपुर का युवक अदनान चर्चा में है। निगोही थाना क्षेत्र का रहने वाला अदनान रोज़गार के लिए कुवैत गया था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और हमलों की खबरों से उसका परिवार बेहद चिंतित है। अदनान के माता-पिता ने भारत सरकार से बेटे की सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है। परिवार के अनुसार वीडियो कॉल पर अदनान ने बताया कि हालात सामान्य दिख रहे हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति को लेकर वहां भी अनिश्चितता बनी हुई है। शाहजहांपुर के कई अन्य लोग भी कुवैत में मौजूद हैं और सभी सुरक्षित भारत लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।