Bareilly : AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना Shahabuddin Razvi शहरों के नाम बदलने पर क्या बोले?

देवबंद का नाम बदलकर ‘देववृंद’ करने की मांग पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शहरों के नाम बदलने से लोगों की किस्मत नहीं बदलती, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदलाव आता है। मौलाना ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।