Saharanpur में शादी में पहुंचे शख्स ने किया Fire, दूल्हे के रिश्तेदार की हुई मौत !

सहारनपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कुर्सी पर बैठे शिव चरण को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि रोहित उपाध्याय नामक युवक ने पार्टी में फायरिंग की और घटना के बाद फरार हो गया। परिजनों ने पूरी वारदात की जानकारी दी, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।