सरकार के खिलाफ Shankaracharya का कड़ा रुख, अब गोरक्षा के लिए क्या करने जा रहे?

अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कामकाज से पार्टी को नुकसान हो रहा है। मांस विक्रय और साधु जीवन से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने कड़ी टिप्पणी की। शंकराचार्य ने यह भी सवाल उठाया कि एक साधु होकर मुख्यमंत्री पद पर वेतन लेना किस सिद्धांत के तहत उचित है। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।