Shankaracharya अविमुक्तेश्वरानंद ने Ashutosh Brahmachari पर हमले पर दिया बड़ा बयान !

लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हुए हमले के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। शंकराचार्य ने इस घटना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मामला सुरक्षा पाने के लिए किया गया ड्रामा भी हो सकता है। उन्होंने अपने बयान में ट्रेन के अटेंडेंट के कथित बयान का हवाला देते हुए कई संदेह व्यक्त किए। साथ ही शंकराचार्य ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाए जाने चाहिए। इस बयान के बाद मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।