Muzaffarnagar: बच्ची ने लगाई इलाज कराने की गुहार तो डीएम साहब बोले- चिंता मत करो और...#viral

एक तरफ हम जहां अक्सर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं मुज़फ्फरनगर के डीएम की दरियादिली की चर्चा चारों ओर खूब हो रही है। दरअसल, वाक्या जनसुनवाई के दौरान का हैं जब एक युवती अपनी बीमारी को लेकर डीएम उमेश मिश्रा के सामने रो-रो कर गुहार लगाई। उसके दर्द को सुनते ही डीएम का दिल पसीज गया और उन्होंने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से युवती को अस्पताल भेजा।